मुंगेली 28 अप्रैल 2022// राज्य शासन द्वारा बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी शिक्षा सत्र 2022-23 से जिला मुख्यालय मुंगेली, विकासखण्ड लोरमी एवं पथरिया में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नर्सरी की कक्षाएं संचालित की जाएगी। नर्सरी कक्षाओं के संचालन हेतु मानदेय के आधार पर माॅनटेसरी शिक्षिकाओं एवं आया के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 05 मई 2022 को शाम 05 बजे तक स्पीड-पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली के कक्ष क्र. 208 में प्रेषित कर सकते हैं। चयन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हिन्दी स्टेनोग्राफर, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर एवं स्टेनोग्राफर संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर 2024/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर द्वारा विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके अनुक्रम में हिन्दी स्टेनोग्राफर, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर एवं स्टेनोग्राफर संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र, अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला न्यायालय जांजगीर की वेबसाईट https://janjgir.dcourts.gov.in पर अपलोड किया गया है, जिसका […]
बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता: आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय
बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता: आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 23 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बीजापुर […]

