अम्बिकापुर, 16 अगस्त 2024/sns/- 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर श्री भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लोकतंत्र की ऐसी नींव डाली है जिसका अस्तित्व हमेशा रहेगा। वीर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खून पसीने के साथ यह स्वतंत्रता हमें दिलाई है। हमारा देश वर्ष 1947 में आजाद होने के बाद आज टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंस सहित कई उपलब्धियों के साथ विश्व में छाया है। देश को और आगे बढ़ाने के लिए हम सब अपना कर्तव्य निभाएं, देशसेवा करना हमारा पहला धर्म है। उन्होंने सभी को कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री एएल ध्रुव, सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
खाद्य मंत्री ने किया भटको-करदना सड़क का भूमिपूजन
अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2023/ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को बतौली जनपद अंतर्गत भटको-करदना सड़क के विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाय द्वारा 16 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।खाद्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सडक निर्माण […]
चक्रधर समारोह 2025 शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण रायगढ़ घराने की कलाकार ने भाव, लय और ताल से सजाया मंच
रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/sns/- चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर 14 वर्षीय राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना सुश्री युग रत्नम ने शिव स्तुति की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। नृत्य की हर मुद्रा और भाव में भक्ति का गहन स्वरूप दिखाई दिया, जिसने वातावरण को शिवमय बना दिया। रायगढ़ घराने से संबंध रखने वाली […]
विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’ के लिए मंत्रियों-विधायकों से मांगे गए सुझाव
योजना मंत्री श्री ओपी चौधरी ने लिखा पत्र रायपुर, 11 जून 2024/ छत्तीसगढ़ के वित एवं योजना मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों […]

