बलौदाबाजार,14 अगस्त 2024/sns/- राज्य शासन के निर्देशों अनुपालन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त आदेश के पालन में जिले में संचालित समस्त देशी / विदेशी / कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों, आदि जैसे एफ.एल -1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग – कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) एवं मद्यभण्डारण- भाण्डागार को 15 अगस्त 2024 (कुल 01 दिवस) को संपूर्ण दिवस के लिये सीलबंद किया जाये तथा मदिरा के विक्रय / विनिर्माण / संग्रहण /धारण / परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना सुनिश्चित् किया है।
संबंधित खबरें
बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में प्राप्त करें 25 हजार का अनुदान
दुर्ग 11 जनवरी 2023/नीलगिरी, टिश्यू कल्चर बांस, टिश्यू कल्चर सागौन, मिलिया डुबिया तथा अन्य आर्थिक लाभकारी पौधों के रोपण पर किसानों को तीन वर्षों के लिए 25 हजार पांच सौ रूपए तक की अनुदान राशि मिल सकेंगी। इन पौधों के रोपण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना शासन ने आरंभ की हैं।मुख्यमंत्री […]
रिसदा में लगी फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर
बिलासपुर मार्च 2022। जिलेे के विकासखंड बिल्हा के रिसदा ग्राम में जनसंपर्क विभाग द्वारा छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिविर में छ.ग. शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाली में प्रेस और मीडिया के सदस्यों से प्रेस वार्ता में की चर्चा
कोरबा 14 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिला प्रवास के दौरान आज पाली में प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रेसवार्ता में प्रेस और मीडिया के सदस्यों से चर्चा की। नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पिछले साल सबसे कम घटना हुई, सबसे कम जवान हताहत हुए, सबसे कम आम […]