रायपुर, 1 अगस्त, 2024। पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया। उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं।
संबंधित खबरें
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मिनीमाता सामुदायिक भवन और नामदेव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कवर्धा, 15 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज को शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा में 25 लाख रूपए की लागत से मिनीमाता सामुदायिक […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर रूद्र चंडी यज्ञ में शामिल हुए, पूजा-अर्चना की, भंडारा में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया
कवर्धा, दिसंबर 2021। कवर्धा विकासखंड के ग्राम खैरझिटी कला में श्री रूद्र चंडी महायज्ञ, देवी भागवत पुराण का आयोजन किया जा रहा है। देवी भागवत कथा का आज नौवा दिन है। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज सोमवार को इस श्री रूद्र चंडी महायज्ञ, देवी […]
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों तक पहुचना चाहिए तभी हमारा कार्य सफल होगा-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे 16 जून से 30 जून तक 10 क्विंटल से कम गोबर खरीदी करने वाले 37 ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक कवर्धा, 04 जुलाई 2023। कलेक्टर […]