अस्पताल अधीक्षक ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य, कोई अंदरूनी चोट नहीं, आवश्यक इलाज जारी अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2023/ शनिवार सुबह प्रतापपुर नाका में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें त्वरित सहायता करते हुए जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह प्रतापपुर नाका से गुजरने के दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रहे दोपहिया वाहन में सवार महिला रानू तिर्की 27 वर्ष और पुरुष मोतीलाल उम्र 50 वर्ष वाहन की तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर कलेक्टर वाहन से टकरा गए। अचानक हुए हादसे से मरीज मोतीलाल घबरा गए। जबकि रानू को बाएं पैर में दर्द की जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों की तुरंत सहायता करते हुए कलेक्टर स्वयं उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज जारी है।अस्पताल अधीक्षक डॉ आर्या ने बताया कि दोनों मरीज की हालत सामान्य है। मेडिकल जांच में रानू को बाएं घुटने में दर्द है और मोतीलाल को बाएं पैर में फ्रेक्चर पाया गया है। किसी को भी अंदरूनी चोट नहीं है। दोनों मरीजों का सीटी स्कैन किया जा रहा है जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। मेडिकल टीम मुस्तैदी से कम कर रही है। प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता सुनिश्चित की गई है।कलेक्टर ने की दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट जरूर पहनने की अपील- कलेक्टर श्री कुन्दन ने दोपहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं दिन या समय देखकर नहीं आती, जरूरी है कि पहले से ही सावधानी बरती जाए। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की है जिससे दुर्घटना के दौरान गंभीर हानि से बचा जा सके।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बस्तर से नक्सल उन्मूलन में सुरक्षा जवानों की है अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका बस्तर प्रवास के दौरान जवानों का उत्साह बढ़ाने मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सीआरपीएफ कैंप जवानों के आग्रह पर सीआरपीएफ कैंप सेडवा में मुख्यमंत्री ने किया रात्रि विश्राम रायपुर 19 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों […]
कलेक्टर ने सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में आज प्रथम आने वाले युवाओं के साथ किया नाश्ता
मेहनत और लगन से तैयारी कर सफल होने किया प्रेरित मुंगेली ,जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सैन्य बल भर्ती के प्रशिक्षण अभ्यास के दौड़ में प्रथम आने वाले युवक श्री सुखदेव यादव और युवती कु. अम्बिका मरावी के साथ आज कलेक्टर निवास में नाश्ता […]
कलेक्टर एवं एसपी ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राजनांदगांव, नवम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की पूरी तैयारी रखें। उन्होंने इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपेड, मंच, माईक, पेयजल, स्वल्पाहार की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा तथा राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने […]