जगदलपुर, 21 सितम्बर 2023/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा वर्ष 2023 पूर्व वर्ष की भांति पूजा विधान डेरी गड़ाई का कार्यक्रम 27 सितम्बर को सिरहासार भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित किया गया है। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में विभिन्न पूजा विधानों के दौरान आगामी 14 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान,15 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं जोगी बिठाई रस्म पूरी की जायेगी। वहीं 21 अक्टूबर को बेल पूजा और रथ परिक्रमा विधान, 22 अक्टूबर को निशा जात्रा एवं महालक्ष्मी पूजा विधान, 23 अक्टूबर को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई और मावली परघाव पूजा विधान होगी। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 24 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान, 26 अक्टूबर को काछन जात्रा तथा 27 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी की जाएगी और 31 अक्टूबर को माई दन्तेश्वरी की विदाई के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व सम्पन्न होगी।
संबंधित खबरें
चिटफण्ड कंपनी से राशि वापस मिलने पर मुख्यमंत्री को श्री भागवत लाल देवांगन एवं श्रीमती मीरा देवांगन ने तहेदिल से कहा धन्यवाद
मुख्यमंत्री चिटफण्ड कंपनी से ठगे लोगों को राशि वापस दिलाकर कर रहे बड़ी मदद 1 लाख 90 हजार रूपए की राशि मिलने पर मिली राहत अब तक जिले के 27 हजार 888 चिटफण्ड निवेशकों को 23 करोड़ 28 लाख 79 हजार 752 रूपए की राशि लौटाई गईराजनांदगांव 25 मई 2023। राजनांदगांव के चिखली निवासी श्री […]
नन्हे बच्चों और शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री ने खिचवाई फोटो
रायपुर, 8 जून 2022/स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में प्री प्राइमरी कक्षाओं के शुभारंभ और शिक्षकों से भेंट वार्ता कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्कूल के मुख्य मंच पहुंचे और स्कूली बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस मौके पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे।
गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती: मुख्यमंत्री श्री बघेल
गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में 7 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री ने किसानों से पैरादान के लिए की अपील अब तक 4 हजार से अधिक गौठान पूरी तरह से स्वावलंबी बन स्वयं की राशि से खरीद रहे गोबर गोधन न्याय योजना की सफलता से देश के अन्य […]