रायपुर, 04 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन एक दार्शनिक और अध्यापक भी रहे हैं। देश को शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक अच्छा नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के माध्यम से वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। आशा है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए सभी शिक्षक देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संबंधित खबरें
सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अति जर्जर विद्यालय भवनों के डिस्मेंटल की कार्यवाही जारी, अब तक 150 से ज्यादा भवनों को किया गया डिस्मेंटल
वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित, साथ ही स्कूल जतन योजना के तहत जिले में अतिरिक्त कक्ष निर्माण भी जारी अम्बिकापुर 22 जुलाई 2023/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ऐसे अति जर्जर स्कूल भवनों का चयन किया गया, जिसे डिस्मेंटल की आवश्यकता है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर 22 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि नेताजी के द्वारा देश के लिए किए गए अतुल्य योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी […]