रायपुर 22 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि नेताजी के द्वारा देश के लिए किए गए अतुल्य योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेताजी अपने साहसिक नेतृत्व और देश प्रेम के लिए जाने जाते थे । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में उत्साह का संचार किया और आजादी के लिए देशवासियों को अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरा जीवन आज भी युवाओं को देश की सेवा के लिए अथक परिश्रम करने हेतु प्रेरित करता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेता जी का योगदान युवाओं को सदैव प्रेरित करते रहेगा।
संबंधित खबरें
स्थानीय स्तर पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार
महिलाएं गौठानों में ब्रम्हास्त्र तैयार कर 64 हजार 950 रूपए की आमदनी करलखा और कोचवाही के गौठान में गौमूत्र से हो रही है, फसलों की संजीवनी ब्रम्हास्त्र तैयार रायपुर, 26 जुलाई 2023/ राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम […]
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी परियोजना का प्रस्तुतीकरण देंगे डिकेश नायक
सुकमा, दिसंबर 2024/sns/ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 में सुकमा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गादीरास के श्री डिकेश नायक का चयन किया गया है। उन्होंने परियोजना प्रस्तुतीकरण में 4था स्थान प्राप्त किया। डिकेस ने टोरा […]
कबीरधाम जिले में दिखने लगा लोकतंत्र पर्व का उत्सव,
कबीर धाम जिले में दिखने लगा लोकतंत्र पर्व का उत्सव, जिले के आदर्श मतदान केंद्र ओड़ियाकला में चमरू यादव ने अपनी पारम्परिक वेश भूषा में तैयार होकर मतदान केंद्र पहुचा और मतदान कर लोकतंत्र पर्व को सफल बनाया, इसके बाद उन्होंने सेल्फी जोन में पहुच कर अपनी सेल्फी ली औऱ ग्राम वासियो को भी मतदान […]