बिलासपुर, अगस्त 2023/जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों से घुमन्तू पशुओं को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को जप्त कर रखने के लिए जिले के रहंगी और मोपका गौठान प्रमुख केन्द्र बनाया गया है। जप्त किए गए पशुओं को उनके मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं ले जाने पर इन्हें विशेष पिछड़ी जनजातियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्वस्थ नर सांड पशुओं को जिले के बैगा बिरहोर जनजातियों के सदस्यों को कृषि कार्य में उपयोग हेतु बैलजोड़ी इकाई के रूप में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बैलजोड़ी मिलने से उन्हें कृषि कार्य में बहुत मदद मिलेगी और उनके जीविकोपार्जन में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर द्वारा उक्त कार्य के समुचित क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैलजोड़ी इकाई का चयन एवं हितग्राहियों को इकाई वितरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम को बैलजोड़ी इकाईयों को वितरण हेतु काउ कैचर वाहन से रहंगी गौठान से वितरण स्थल तक पहुंचाने का कार्य दिया गया है, वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को शिविर आयोजन कर वितरण में आवश्यक सहयोग एवं नवीन हितग्राहियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
राजागांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि गौठान में अच्छे काम हो रहे हैं। हर गांव गौठान में ऐसी योजनाएं चलनी चाहिए। ताकि किसी को बाहर न जाना पड़े।
भेंट-मुलाकात राजागांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि गौठान में अच्छे काम हो रहे हैं। हर गांव गौठान में ऐसी योजनाएं चलनी चाहिए। ताकि किसी को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ऋण माफी से लेकर नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की बात की। लोगों से पूछा लाभ मिला […]
छत्तीसगढ़ में अब तक 248.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर, 15 जुलाई 2024/SNS/-राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड […]
डी बी एम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी पीथमपुर में करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन 28 अप्रैल को
जांजगीर-चांपा 25 अप्रैल 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न पहल की जा रही है। इसी के तहत आईटीआई पास छात्रों के लिए करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन पीथमपुर स्थित डी बी एम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में 28 अप्रैल शुक्रवार को किया जा रहा है। वर्कशॉप […]