गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 29 मई 202 3/ पेंड्रा विकासखंड के स्वावलंबी गौठान बारीउमराव में वर्मी कम्पोस्ट की लाभांश राशि से बकरी पालन करके समूह ही महिलाएं अतिरिक्त कमाई कर रही है। गौठानों में मल्टीएक्टीविटी होने से दूसरों के खेतों में रोजी मजदूरी का काम करने वाली महिलाएं अब विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्वयं और परिवार की अजीविका को सुदृढ़ बना रही है। इस गौठान में नंदनी महिला स्व सहायता समूह ने शुरू में 5 ग्रीन बैग एवं 5 वर्मी कंपोस्ट टांकों में वर्मी कंपोस्ट बनाना शुरू किये थे। वर्तमान में 24 वर्मी कंपोस्ट टैंक में गोबर खरीदी कर गुणवत्ता पूर्ण वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन एवं पैकिंग कर गौठान समिति, जिला सहकारी समिति, उद्यान विभाग, कृषि विभाग एवं स्थानीय किसानों को नगद एवं परमिट पर उपलब्ध करा रहें हैं। समूह द्वारा अब तक 16 हजार 480 रुपये की लागत से 4 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया गया। इससे समूह को 1 लाख 19 हजार 203 रुपए प्राप्त हुआ। प्राप्त लाभांश राशि से सामूहिक रूप से बकरी पालन का कार्य कर रहें है। प्रारंभ में 24 हजार रुपए लागत लगाकर 4 बकरी से शुरू किए थे, अब 9 बकरी हो गई है। इसके अलावा समूह द्वारा मछली पालन एवं टेंट व्यवसाय का भी संचालन किया जा रहा है। भविष्य में नंदिनी महिला स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में औषधि व पुष्प रोपण करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा-चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकगणों और गणमान्य नागरिकों को फ़िल्म देखने का भेजा गया है निमंत्रण राजधानी के मैग्नेटो माल के PVR में आज रात 8 बजे के शो में फ़िल्म कश्मीर फाइल्स […]
क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू में हुआ सम्पन्न
विधायक कलेक्टर और एसपी ने ढोल बजाते हुऐ पारंपरिक नृत्य पर जमकर थिरकेबीजापुर, फरवरी 2023- क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू में सम्पन्न हुआ जहां 20 पंचायतों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया खेल का आयोजन सीईओ जनपद पंचायत भैरमगढ़ एवं राजीव युवा मितान ने किया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, […]
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ
रायपुर, अप्रैल 2022/मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। […]