बलौदाबाजार,11 अप्रैल 2023/ जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा आज सिमगा विकासखंड के ग्राम मटिया में पहुँचकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण,गौधन न्याय योजना सहित विभिन्न निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौठान में पहुँचकर गौधन न्याय योजना एवं आजीविका गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की है। श्री वर्मा ने महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ मुलाकात कर उनके गतिविधियों एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल करतें हुए उनके कार्य मे गुणवत्ता लाने के लिए प्रेरित किए है। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक दलों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग,सर्वे की प्रक्रिया,मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जिले में 169 सुपरवाइजर एवं 875 प्रगणक की ड्यटी लगाई गई है। साथ ही ग्रामवासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य 1अप्रैल से जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर सभी अधिकारी फील्ड में उतरकर सर्वेक्षण कार्यो का जायजा ले रहे है। इसके लिए सभी सीईओ,सीएमओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के साहू,सिमगा सीईओ अमित दुबे उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का किया लोकार्पण
राजनांदगांव मार्च 2025/sns/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। […]
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन करने के लिए जिले के 802 मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने जिले के समस्त नागरिकों से की अपील कवर्धा, नवम्बर 2022। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के तहत् विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए 09 […]
कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया कवर्धा, जनवरी 2023। कवर्धा जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण […]