छत्तीसगढ़

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित 04 अगस्त तक कर सकते हैं दावा आपत्ति

अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2025/sns/- आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 को आयोजित किया गया था। जिसका परीक्षा परिणाम 30 जुलाई 2025 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अंबिकापुर के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट   www.surguja.nic.in  पर देख सकते है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम में आपत्ति होने पर परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा परिणाम से संबंधित दावा आपत्ति 04 अगस्त 2025 को समय सायं 03ः00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्रस्तुत दावा आपत्ति/अभ्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *