बलौदाबाजार, 8 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने थाना सिमगा के नये प्रशासकीय भवन, अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ग्राम सिमगा में जमीन आवंटित कर दिया है। यह भूमि प्रतिवेदित अधिकारियो के प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार -भाटापारा के नाम पर छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 237(3)के तहत नोइयत परिवर्तन करते हुए चिन्हांकित नक्शा के अनुसार शर्तो के आधार पर आवंटित किया गया है।
जारी आदेशानुसार ग्राम सिमगा प.ह.न. 15 तहसील सिमगा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 577/1 रकबा 21.6590 हेक्टेयर में से 2.020 हेक्टेयर भूमि थाना सिमगा के नये प्रशासकीय भवन अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये आवासीय भवनों के निर्माण हेतु आवंटित किया गया है।

