कवर्धा, 08 दिसंबर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम द्वारा 12 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चिखली (दुर्ग) द्वारा कुल 104 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में नर्सिंग स्टाफ 30, कंप्यूटर ऑपरेटर 02, फील्ड ऑफिसर 10, ओ.टी. टेक्निशियन 03, ऑप्थैल्मिक टेक्निशियन 03, डायलिसिस टेक्निशियन 04, मेडिकल ऑफिसर 10, डेन्टिस्ट 02, फिजियोथेरेपिस्ट 01, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट 01, गार्ड 04, मल्टीपल वर्कर 05, कॉरपोरेट मैनेजर 01, लेक्चरर 08, आईटी इंचार्ज 01, कॉलेज प्राचार्य 01, लाइब्रेरियन 01, एकाउंटेंट 01, कुक 04, आया 10 तथा जीएम मार्केटिंग 02 पद शामिल हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं वेतनमान पद अनुसार पृथक-पृथक निर्धारित है, जिसमें औसत वेतन 7,000 रुपये से 80,000 रुपये तक है। आयु सीमा 18 से 55 वर्ष तक निर्धारित है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा भर्ती प्रक्रिया निजी क्षेत्र की संस्थाओं के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें चयन कार्यवाही नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधि द्वारा ही की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस (जहाँ आवश्यक हो) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ नियत समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड़ कवर्धा में उपस्थित होना होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर कलेक्टर की सख्ती
लक्ष्य अनुरूप धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बैंकों को शीघ्र ऋण स्वीकृति के दिए निर्देश मुंगेली, 06 जनवरी 2026/sns/- मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित मनियारी सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने लक्ष्य अनुरूप धीमी […]
जिले में अब तक 309.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, 16 जुलाई 2025/sns/- भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 17.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 42.3 मि.मी. वर्षा तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 309.1 मि.मी. […]
मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे सीईओ जिला पंचायत
जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने एवं मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी होकर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन को […]

