मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत 08 अप्रैल से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों सहित दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराना था। इन शिविरों में आमजनों द्वारा अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा गया, प्रशासन द्वारा अनेकों आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और आमजनों को राहत पहुंचाई गई। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान सुनीता यादव ने मुख्यमंत्री श्री साय से राशन कार्ड की मांग रखी। सुनीता के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। जिसके पश्चात कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बिजराकछार में आवेदनों के निराकरण हेतु आयोजित विशेष शिविर में उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया। राशनकार्ड मिलने पर सुनीता की आंखों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय व जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि अब उन्हें अपने परिवार के लिए राशन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की
राजनांदगांव,16 अक्टूबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक देश के प्रख्यात […]
बस्तर के बुरुंदवाड़ा सेमरा में जल जीवन मिशन ने बदली तकदीर
जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक का बुरुंदवाड़ा सेमरा गांव जल जीवन मिशन की बदौलत अब हर घर जल वाला गांव घोषित हो गया है। इस गांव के 1495 निवासियों को अब नल के माध्यम से घर बैठे शुद्ध पेयजल मिल रहा है। समस्या से मुक्ति, जीवन में खुशी बुरुंदवाड़ा सेमरा में […]
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कवर्धा, 27 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बुधवार को कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान […]

