गौरेला पेंड्रा मरवाही, 7 जनवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज परियोजना प्रशासक कार्यालय एकीकृत आदीवासी विकास गौरेला के सभा कक्ष में धान खरीदी से संबद्ध अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने ऐसे किसानों से जिन्होंने पंजीकृत रकबे से कम रकबे में धान बेचे हैं, उनसे शेष रकबे को समर्पण करने पर विशेष जोर दिया, ताकि उनके पंजीकृत रकबे में कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान नहीं बेचा जा सके। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 31जनवरी तक धान खरीदी होना है। इसमें धान खरीदी दिवस 16 दिन शेष हैं इस अवधि में अवैध रूप से कोचियों द्वारा धान बेचने की आशंका को ध्यान में रखते हुए विषेश निगरानी रखने और सीमावर्ती बैरियरो पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होनें अवैध रूप से धान भंडारण की जांच एवम समीक्षा के तहत छोटे बड़े व्यापारियों के यहां छापे की कार्यवाही करने और उपार्जन केंद्रों से धान उठाव में तेजी लाते हुए समय सीमा के भीतर पूर्ण रूप से धान उठा के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी सी एक्का सहित राजस्व, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उपार्जन केन्द्र प्रभारी तथा ऑपरेटर उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बच्चों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने दिखाई विशेष रुचि
रायगढ़, मार्च 2024/ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर के बच्चों का स्थानीय दर्शनीय स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विभिन्न विकासखंडों से आए हुए 200 बच्चों को रायगढ़ के पुरातात्विक संग्रहालय, कोसमनारा स्थित बाबा धाम, कलेक्ट्रेट परिसर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। आईटीआई में मशीनों के […]
नगरीय निकाय चुनाव-2025 नामांकन के दूसरे दिन नाम निर्देशन निरंक
दुर्ग, 23 जनवरी 2025/sns/- नगरीय निकाय चुनाव-2025 के अंतर्गत नामांकन जमा करने के दूसरे दिन नामांकन निरंक रहा। अध्यक्ष/महापौर के 05 और पार्षद के 92 नामांकन पत्र खरीदे गये हैं। जिसमें नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पार्षद हेतु 57, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत अध्यक्ष हेतु 01 और पार्षद 05, नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत अध्यक्ष […]
सहायक ग्रेड-दो और चैनमेन हुए सेवानिवृत्त कलेक्टर परिवार ने दी भावभिनी विदाई
कलेक्टर परिवार ने दी भावभिनी विदाईउत्तर बस्तर कांकेर 31 मार्च 2022 :- भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-दो विजय कुमार यादव और कोरर तहसील में पदस्थ चैनमेन लक्ष्मण कुरेटी का अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर कलेक्टर परिवार की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई। अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य […]