छत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड-दो और चैनमेन हुए सेवानिवृत्त कलेक्टर परिवार ने दी भावभिनी विदाई

कलेक्टर परिवार ने दी भावभिनी विदाईउत्तर बस्तर कांकेर 31 मार्च 2022 :-  भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-दो विजय कुमार यादव और कोरर तहसील में पदस्थ चैनमेन लक्ष्मण कुरेटी का अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर कलेक्टर परिवार की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई। अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा सेवा काल में की गई सराहनीय कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।
सहायक ग्रेड-दो श्री विजय कुमार यादव 16 अक्टूबर 1997 को सहायक ग्रेड-तीन के पद पर सहायक बंदोबस्त कार्यालय दंतेवाड़ा पदस्थ रहे, उसके पश्चात वर्ष 1987-88 में सहायक बंदोबस्त कार्यालय नारायणपुर, वर्ष 1989 से 192 तक बंदोबस्त कार्यालय कांकेर, वर्ष 1993 से 2000 तक बंदोबस्त कार्यालय जगदलपुर तत्पश्चात 2001 से 31 मार्च 2022 तक भू-अभिलेख शाखा कांकेर में पदस्थ रहे, उनका सम्पूर्ण सेवाकाल 42 वर्ष 05 माह रहा। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक मण्डल कोरर में पदस्थ चैनमेन लक्ष्मण कुरेटी का सेवा निवृत्त होने पर भवभिनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक ओंकारसिंह मण्डावी ने किया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जी.आर. नाग, ए.आर. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर सी.एल. ओंटी, भू-अभिलेख अधीक्षक श्री मण्डावी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *