दुर्ग, दिसंबर 2022/ राज्य आयुष सोसायटी, राष्ट्रीय आयुष मिशन, संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग एवं स्पेशिलिटी क्लीनिक, भिलाई 03 में योगा वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई। शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ डॉ. कल्पना ठाकुर, योग चिकित्सक एवं स्पेशिलिटी क्लीनिक, भिलाई 03 में पदस्थ डॉ. आकांक्षा मिश्रा, योग चिकित्सक द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06 बजे से 09 बजे तक योगाभ्यास कराया जाता है। साथ ही प्रातः 10.30 बजे से मध्यान्ह 3.30 बजे तक योगा क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिसमें रोग के अनुरूप योगाभ्यास एवं जानकारी दी जाती है। शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय धमधा-नाका दुर्ग में नियमित ओपीडी के साथ-साथ पंचकर्म चिकित्सा, योग चिकित्सा तथा प्रत्येक गुरूवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिये विशेष ओपीडी सियान जतन क्लीनिक भी संचालन किया जाता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के आयुवर्ग की बीमारियों का उपचार, निःशुल्क औषधियां एवं आवश्यक योगाभ्यास की भी जानकारी दी जाती है। इस तारतम्य में सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को भी आवश्यक औषधियां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। आयुष विभाग की अपील है कि दुर्ग नागरिक अधिकतम संख्या में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधा का अधिकतम लाभ लेवें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर के निर्देश पर ठंड से बचाव के लिये सभी नगरीय निकायों में अलाव की व्यवस्था की गई
बिलासपुर / दिसंबर 2021। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिये रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा सभी नगरीय निकायों को निर्देश भी दिया है। उन्होंने नगर-निगम के आयुक्त तथा सभी नगरपालिका नगर पंचायतों के सीएमओ को सख्त […]
राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां 29 दिसम्बर तक आमंत्रित
बिलासपुर / दिसम्बर 2021। कार्यालय विकास आयुक्त भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार योजना वर्ष 2019 के लिए छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड एच-2/117 पानी टंकी के पास, नर्मदा नगर बिलासपुर में हस्तशिल्प प्रविष्टियां अब 29 दिसम्बर 2021 तक जमा की जा सकती है। निर्धारित फार्म कार्यालय छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, बिलासपुर […]
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत चिखली में सकरी नदी पर बनी रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के ढह जाने की जांच के लिए टीम गठित
कवर्धा, सितंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बोड़ला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिखली में सकरी नदी पर बनी रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) के ढह जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत […]