दुर्ग, दिसंबर 2022/ शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग एवं स्पेशिलिटी क्लीनिक, भिलाई 03 में योगा वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई। शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ डॉ. कल्पना ठाकुर, योग चिकित्सक एवं स्पेशिलिटी क्लीनिक, भिलाई 03 में पदस्थ डॉ. आकांक्षा मिश्रा, योग चिकित्सक द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06रू00 बजे से 09रू00 बजे तक योगाभ्यास कराया जाता है द्य साथ ही प्रातः 10रू30 बजे से मध्यान्ह 3रू30 बजे तक योगा क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिसमें रोग के अनुरूप योगाभ्यास एवं जानकारी दी जाती है । शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में नियमित ओ.पी.डी. के साथ साथ पंचकर्म चिकित्सा, योग चिकित्सा, तथा प्रत्येक गुरुवार को संचालनालय आयुष छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिये विशेष ओ.पी.डी सियान जतन क्लीनिक भी संचालन किया जाता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के आयुवर्ग की बीमारियों का उपचार, निःशुल्क औषधियां एवं आवश्यक योगाभ्यास की भी जानकारी दी जाती है। इस तारतम्य में सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को भी आवश्यक औषधियां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है । आयुष विभाग दुर्ग नागरिको से अधिकतम संख्या में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधा का अधिकतम लाभ लेने हेतु अपील करता है ।
संबंधित खबरें
भगवान सहस्त्रबाहु के लोक कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 08 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]
श्रम विभाग ने 3,412 हितग्राहियों के बैंक खातों में 2.88 करोड़ रूपए जारी किए
बिलासपुर, 25 जुलाई 2024/sns/- श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2.88 करोड़ की राशि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में राशि जमा कराई गई है। इससे जिले के 3 हजार 412 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को लाभ मिला है। सहायक श्रमायुक्त आरके प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ […]
निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से कराएं पूर्ण: मंत्री श्री कवासी लखमा
उद्योग मंत्री ने डीएमएफटी मद और अन्य विकास कार्योंं की समीक्षा कीरायपुर, फरवरी 2023/ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज बस्तर के कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में डीएमएफटी मद और अन्य विकास कार्योंं की समीक्षा की। मंत्री श्री लखमा ने बैठक में कहा कि जनप्रतिनिधिगण, जनता और प्रशासन के बीच संवाद की कड़ी है। […]