मुंगेली, दिसंबर 2022// पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘‘अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी’’ थीम पर द्वितीय चरण का पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 28 नवंबर से किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 04 दिसम्बर तक चलेगा। इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले के शासकीय डाॅ. ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में पुरूष नसबंदी से संबंधित समस्त जानकारी चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रिया सोनी ने प्रथम, मानसी यादव ने द्वितीय और आदर्श उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में दीपक साहू ने प्रथम, मनीष पटेल ने द्वितीय और मीना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ. संदीप पाटिल, आरएमओ श्री बलराम साकत, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नीरज शुक्ला, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट श्री विश्वनाथ चंद्राकर सहित जिला चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं स्टाॅफ उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में सांसद श्री संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण
कवर्धा, 12 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। सांसद श्री पाण्डेय परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला […]
राज्यपाल श्री डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ
रायपुर, 27 अगस्त 2024/sns/- राज्यपाल श्री रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ […]

