मुंगेली, दिसंबर 2022// पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘‘अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी’’ थीम पर द्वितीय चरण का पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 28 नवंबर से किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 04 दिसम्बर तक चलेगा। इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले के शासकीय डाॅ. ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में पुरूष नसबंदी से संबंधित समस्त जानकारी चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रिया सोनी ने प्रथम, मानसी यादव ने द्वितीय और आदर्श उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में दीपक साहू ने प्रथम, मनीष पटेल ने द्वितीय और मीना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ. संदीप पाटिल, आरएमओ श्री बलराम साकत, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नीरज शुक्ला, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट श्री विश्वनाथ चंद्राकर सहित जिला चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं स्टाॅफ उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अवैध कॉलोनाइजर 14 फरवरी तक कराएं नियमतिकरण
नियमतिकरण के लिए नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार एवं भाटापारा में बनाएं गए हेल्पडेस्क बलौदाबाजार,8 फरवरी 2023/छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमतिकरण संसोधन अधिनियम 2022 के तहत निवेश क्षेत्र के अंदर निर्मित अवैध निर्माण का नियमतिकरण किया जा रहा है। जिसके तहत आम आदमी एवं कॉलोनाइजर 14 फरवरी 2023 […]
रामनवमी को शुष्क दिवस घोषित
रायपुर 16 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी कर रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु “शुष्क दिवस” घोषित किया गया है। “शुष्क दिवस” के दौरान प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), […]
केवल सात हजार 142 किसान धान बेचने बाकी, सात फरवरी तक बेच सकेंगे समर्थन मूल्य पर धान
कोरबा / जनवरी 2022/ कोरबा जिले में अब तक 33 हजार 330 किसानों से 16 लाख 27 हजार 610 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में पूर्व में निर्धारित अवधि अनुसार धान खरीदी का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की धान खरीदी की अवधि बढ़ाये जाने की घोषणा […]


