कवर्धा, 12 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। सांसद श्री पाण्डेय परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 31 जनवरी को
बिलासपुर, 28 जनवरी 2026/sns/-राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 31 जनवरी 2026 को सवेरे 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में किया जा रहा है। मेले में 45 से अधिक विभिन्न कंपनियों के द्वारा 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिसमें तकनीक एवं गैर तकनीकी […]
कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
मुंगेली, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बुधवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने, दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव और कार्यालय में साफ-सफाई […]
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज […]

