दुर्ग, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला/ अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनीमाता सम्मान दिया जाता है। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला/ संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित प्रविष्टिया कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग को 10 अक्टूबर 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की ूूूण्कनतहण्हवअण्पद वेबसाईट अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शिक्षकों की अन्तरिम वरिष्ठता सूची जारी, दावा आपत्ति 16 जनवरी तक
कमा, 14 जनवरी 2022/ सहायक शिक्षक नियमित/एल.बी. शिक्षक/शिक्षक एल.बी. स्नातक/प्रशिक्षित, प्रधान अध्यापक मा.शा. की 1 अप्रैल 2021 की स्थिति में टी/ई संवर्ग के अन्तरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, जगदलपुर के द्वारा किया गया है। प्रकाशित वरिष्ठता सूची पर यदि किसी शिक्षक को कोई आपत्ति है तो 16 जनवरी 2022 अपरान्ह 12ः00 […]
जवाहर नवोदय विद्यालय: कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 25 अक्टूबर
रायगढ़, अक्टूबर 2022/ नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर, रायगढ़ में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9 वीं के रिक्त 2 स्थानों की पूर्ति हेतु चयन परीक्षा के माध्यम से पूर्ण किया जाना है। जिसके लिए आवेदन पत्र ऑनलाईन माध्यम से 25 अक्टूबर 2022 तक विद्यालय समिति के वेबसाईट www.navodaya.gov.in OR https://www.nvsadmissionclassnine.in/ […]
*रीपा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3.54 लाख रुपए की बिक्री कर चुकी है समूह की महिलाएं*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 सितंबर 2023/ जिले में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्को में महिला स्व सहायता समूहों सहित स्थानीय उद्यमियों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। रीपा में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके आय में वृद्धि हो रही है। रीपा केंद्र […]