छत्तीसगढ़

गहना झरिया के 333 पीएम आवास के हितग्राहियों ने आवास परिसर में किया पौधरोपण


रायगढ़, 21 जून 2025/sns/- जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत गहना झरिया में 333 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके है। जिसके पश्चात आज एक पेड़ मां के नाम 2.0 योजनान्तर्गत इन हितग्राहियों को आम, जामून एवं कटहल के दो-दो पौधों का वितरण किया गया। जिसे हितग्राहियों ने अपने पूर्ण हुए आवासों के आसपास रोपित किए। इस दौरान हितग्राहियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है।
एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत हितग्राहियों ने अन्य स्थानों में भी पौध रोपण एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लेते हुए इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जनपद लैलूंगा श्री सनत नायक ने बताया कि इस अभियान को बढ़ाते हुए आगामी दिनों में ग्राम-तोलमा में शासकीय पड़त भूमि में वृहत वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनायी गई है। जिसमें वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधा प्रदान किया जाएगा। वहीं ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों के सहयोग पौध रोपण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जनपद लैलूंगा श्री सनत नायक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक एवं जनपद स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *