दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। जिले के कटेकल्याण विकासखण्ड अंतर्गत थाना कटेकल्याण क्षेत्र में 12 अगस्त 2022 को ग्राम एटेपाल, तेलम, टेटम के जंगल पहाड़ी में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी 01 से कुल 20 का बल नक्सल उन्मूलन के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुए। प्लान के अनुसार ग्राम एटेपाल व टेटम के बीच जंगल पहाड़ी को सर्च कर टेटम की ओर बढ़ रहे थे कि पहाड़ी जंगल में करीब 15.30 बजे पूर्व से घात लगाकर वर्दी एवं सादी वेश-भूषा में बैठे प्रतिबंधित माओवादियों द्वारा एक राय होकर पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की पुलिस पार्टी पर अपने पास रखे विभिन्न स्वचलित एवं अन्य हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा माओवादियों को आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया, किन्तु माओवादियों ने पुलिस की आवाज को अनसुना करते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग जारी रखे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी के फायरिंग को भारी पड़ता देख व अपने आप को घिरता देख माओवादी जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर वहां से भाग गये। फायरिंग करीब 40 से 45 मिनट तक चला। फायरिंग रुकने के पश्चात् घटना स्थल का सर्चिंग करने पर एक पुरूष माओवादी मृत अवस्था मिला। शव की पहचान कोसा माड़वी पिता भीमा माड़वी पद कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य के रूप में किया गया। घटना स्थल पर मृत माओवादी के शव के पास से 01 नग 12 बोर कट्टा व 04 नग जिंदा कारतूस 12 बोर कट्टा तथा कुछ दूरी पर 1 नग टिफिन बम लगभग 05 किलोग्राम वायर लगा हुआ एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया। उक्त घटना पर थाना कटेकल्याण में अप.क्रं. 14/2022, धारा 147, 148, 149, 307, भा.द.वि. धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, धारा 4, 5 वि.प. अधिनियम एवं धारा 13 (1), 38,(2), 39 (2) यू.ए.पी.ए.ए. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इस मुठभेड़ की जाँच न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा की जा रही है। सर्व संबंधितों को सूचित किया गया है, कि 19 अक्टूबर 2022 तक इस न्यायालय में उपस्थित होकर मौखिक, गोपनीय, लिखित रूप से साक्ष्य दे सकते है इस तिथि के बाद प्रस्तुत दावों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा।
संबंधित खबरें
जनरल ऑब्जर्वर एवम् एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर नियुक्त
सुकमा, अक्तूबर 2023/ 07 नवम्बर को होने वाले विधानसभा आमचुनाव को शांतिपूर्वक, निरपेक्ष और निर्भीक रुप से करवाने के उद्देश्य से श्री संजीव कुमार आईएएस को जनरल चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनका निवास न्यू सर्किट हाउस सुकमा के कक्ष क्रमांक-1 है। उनका दूरभाष क्रमांक 93011-57042 है। एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर श्री राजीव रंजन आईडीएएस को […]
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कृषि समृद्धि मेला का आयोजन 13 अप्रैल से
मुंगेली , अप्रैल 2022// राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कृषि समृद्धि मेला का आयोजन बिलासपुर स्थित साईंस कालेज मैदान में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। जहां लघु एवं सीमांत कृषकों को खेती की उन्नत पद्धति के संबंध में पाठशाला का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों एवं उन्नत किसानों द्वारा आय बढ़ाने के तरीके […]
पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना का चयन परीक्षा परिणाम घोषित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/sns/- पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु विद्यार्थियों के चयन के लिए 30 मार्च 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी मेरिट सूची संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, कोसीर रोड, कॉलेज के पास सारंगढ़ में […]