छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने 15 अगस्त को कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् ध्वजारोहण किया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बहुत सारे मायने एवं उद्देश्य हैं जिसे सहेज कर रखना होगा। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है जिसमें सबको समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा सभी को एक सूत्र में बांधता है। स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान व संघर्षां की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को अपनी जिम्मेदारी को सर्वोत्कृष्ट ढंग से निर्वहन कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सहायक बनना चाहिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाया जाने वाला तिरंगा झण्डा गौरव का प्रतीक है। इसे पूरे सम्मान के साथ फहराएं व सहेज कर रखें। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मान देते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक समाधान करना चाहिए।  कार्यक्रम को अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव व श्रीमती तनुजा सलाम ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *