बिलासपुर ,जुलाई 2022/ग्रामीण महिलाओं को गौठानों में संचालित आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप से सशक्त होने का नया जरिया मिला है। महिलाओं को समूह के माध्यम से एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके आर्थिक मजबूती प्राप्त करने का रास्ता गौठानों ने बखूबी दिखाया है। जिले में 201 गौठानों में 316 स्व सहायता समूह की 3 हजार 160 महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हो गई है एवं अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित कर रही है। गौठानों में वर्मी खाद उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, मछली पालन जैसी अन्य गतिविधियां संचालित है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को इन गतिविधियों से जुड़कर 54 लाख 68 हजार रूपए की आमदनी हो चुकी है। जिले में गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, गोबर दिया, गोबर गमला, अगरबत्ती, साबुन निर्माण सहित करीब 15 गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिले में गौठानों के माध्यम से 2 लाख 18 हजार 255 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। 65 हजार 536 क्विंटल वर्मी खाद बनाया गया है एवं 58 हजार 338 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री की गई है। खाद की बिक्री से स्व सहायता समूह की महिलाओं को 1 करोड़ 52 लाख की आमदनी हो चुकी है। गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक स्व सहायता समूहों का आजीविका के क्षेत्र में बेहतर विकास किया जा सके।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले में ग्राम खाल्हे मुरवेंड में नवनिर्मित लिमदरहा मिडवे का लोकार्पण किया
ब्रेकिंग । 7 करोड़ की लागत से निर्मित छत्तीसगढ़ में पहला अपनी तरह का अनोखे रिसोर्ट का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन। लिमदरहा मिडवे से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही कोण्डागांव के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। लिमदरहा के मिडवे प्लाजा में फ़ूड प्लाजा का नारियल पानी पीकर कहा कोण्डागांव आओ तो तीखुर और […]
मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 10 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें […]
सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाकर आने वाले कल को बनाएं बेहतर
धमतरी, अक्टूबर 2022, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिले में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी लोगों के बीच जाकर उनको मानसिक समस्याओं को समझाने और उसका तार्किक हल बताने का प्रयास करेंगे । साथ ही लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने […]