बिलासपुर ,जुलाई 2022/ग्रामीण महिलाओं को गौठानों में संचालित आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप से सशक्त होने का नया जरिया मिला है। महिलाओं को समूह के माध्यम से एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके आर्थिक मजबूती प्राप्त करने का रास्ता गौठानों ने बखूबी दिखाया है। जिले में 201 गौठानों में 316 स्व सहायता समूह की 3 हजार 160 महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हो गई है एवं अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित कर रही है। गौठानों में वर्मी खाद उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, मछली पालन जैसी अन्य गतिविधियां संचालित है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को इन गतिविधियों से जुड़कर 54 लाख 68 हजार रूपए की आमदनी हो चुकी है। जिले में गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, गोबर दिया, गोबर गमला, अगरबत्ती, साबुन निर्माण सहित करीब 15 गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिले में गौठानों के माध्यम से 2 लाख 18 हजार 255 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। 65 हजार 536 क्विंटल वर्मी खाद बनाया गया है एवं 58 हजार 338 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री की गई है। खाद की बिक्री से स्व सहायता समूह की महिलाओं को 1 करोड़ 52 लाख की आमदनी हो चुकी है। गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक स्व सहायता समूहों का आजीविका के क्षेत्र में बेहतर विकास किया जा सके।
संबंधित खबरें
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 1 मार्च से
बिलासपुर, जनवरी 2025/sns/लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के लिए प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए आरटीई डॉट सीजी डॉट इन (RTE.cg.nic.in) पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर […]
ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा 24 अगस्त 2023/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए निःशुल्क 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अगस्त 2023 से 25 सितम्बर 2023 तक जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित […]
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के 600 बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
232 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3500 बच्चों को हर सप्ताह दो दिन दिया जा रहा अंडा रायपुर, 24 अप्रैल 2023/ मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दूरस्थ आदिवासी और पिछड़े इलाकों में बच्चों के कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किये […]