*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश* बलौदाबाजार, जुलाई 2022/ नये कलेक्टर रजत बंसल ने आज कसडोल नगर में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील,उपकोषालय, नगर पंचायत कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुँचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। तहसील कार्यालय में उन्होंने रिकार्ड रूम,कोर्ट,पुराने प्रकरणों के संधारण,ई कोर्ट में दर्ज प्रकरण,अविवादित बंटवारा,डायवर्शन के प्रकरणों को अलमारी से निकाल कर जांच किए। रीडर के कार्यप्रणालियों पर गहरी नाराजगी जताते हुए 3 दिनों के भीतर सुधार के निर्देश दिए है। उन्होंने दो टूक कहा अगली बार आने के पहले सुधर जाओ नही तो सस्पेंड करते देर नही लगता है। कार्यालय में आम लोगों के लिए बाथरूम नही होने की जानकारी मिली। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को टीएल के पहले कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है। साथ ही मैदान को भी सुधारने के निर्देश दिए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों को यहाँ सभी सुविधाएं मिले इस तरह से इस हॉस्पिटल में सुविधा का विस्तार करना है। उन्होंने सप्ताह भर के भीतर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। इस दौरान भर्ती हुए मरीज़ो से बातचीत कर व्यवस्था सम्बंधित जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुज के लिए प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, तहसीलदार विवेक पटेल,अतिरिक्त तहसीलदार राधेश्याम वर्मा,नायाब तहसीलदार सहित अन्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23
जिले में आज से आगामी 03 महीने तक चलने वाली धान खरीदी महाभियान प्रारंभ उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों में जबरदस्त उत्साह बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅ. अलंग, आईजी श्री डांगी और जनप्रतिनिधियों ने किया धान खरीदी कार्य का शुभारंभ मुंगेली, नवंबर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी धान खरीदी […]
*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर*
*अगले सप्ताह 19-20 अगस्त को भी आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर* *31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति* *4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन* रायपुर. 12 अगस्त 2023. विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की […]
एक दिवसीय रामकथा और संगीतमय रामधुनी भजन का हुआ आयोजन
कवर्धा, फरवरी 2023। राज्य शासन के मंशानुरूप कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आज एक दिवसीय जिला स्तरीय रामायण कथा तथा संगीतमय प्रभु श्री राम चंद्र भजन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय […]