अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश जशपुरनगर , जून 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आज
राजनांदगांव, 04 सितम्बर 2024/sns/- जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता, नेशनल हाईवे तथा अन्य सड़कों पर पशु विचरण एवं समुदाय से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा व परिचर्चा के लिए 4 सितम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थित […]
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण धान विक्रय करने आए किसानों से की चर्चा
सुकमा / दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने छिंदगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा कर धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई
रायपुर, 08 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवरात्रि देवी उपासना का पर्व है। पूरे देश में […]