छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन 20 अगस्त तक आमंत्रित

जशपुरनगर , जून 2022/पद्म पुरस्कार की  श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिए गणतंत्र दिवस वर्ष 2023 हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदंड पूर्ण करने वाले योग्य, पात्र व्यक्ति जो कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट असाधारण उपलब्धि प्राप्त की हो, उनसेे नामांकन प्रस्ताव 20 अगस्त 2022 तक आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर में आमंत्रित किया गया है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट http://padmaawards.gov.in    पर उपलब्ध है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि पुरस्कार हेतु व्यक्ति की उससे संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का विवरणात्मक रूप में प्रशस्ति पत्र (अधिकतम 800शब्द) पोर्टल पर उल्लिखित सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए। व्यक्ति की जीवन भर की उपलब्धि को देखते हुए पुरस्कारों के लिए उनके कार्य अत्यंत उत्कृष्ट होना चाहिए। चूंकि पद्म पुरस्कार देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, तथापि यह भी विचार योग्य है कि चिन्हांकित ब्यक्ति को इससे पहले भी किसी राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है अथवा नहीं।  इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, जैसे अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों को भी पुरस्कार के लिए विचार किया जावेगा। आमतौर पर यह पुरस्कार मरणोपरांत नही दिया जाता है, किन्तु अत्यंत पात्र मामलों में सरकार मरणोपरांत व्यक्ति का निधन हाल ही के उस गणतंत्र दिवस से पहले एक वर्ष की अवधि के भीतर हुआ हो पुरस्कार देने पर विचार किया जा सकता है। पद्म पुरस्कार के लिए उस व्यक्ति पर भी विचार किया जा सकता है जिन्हें यह पुरस्कार पहले प्रदान किया गया हो बशर्ते इस बीच कम से कम पांच वर्ष की अवधि व्ययीत हो गई हो। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित सरकारी सेवक, पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है।  उन्होंने बताया कि उपरोक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *