मुंगेली, जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आमजनों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ग्रामों में जनचौपाल और चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पथरिया तहसील के तहसीलदार श्री शिवम पाण्डेय और पुलिस विभाग द्वारा विगत दिनों ग्राम पड़ियाईन, सिलतरा और छिनभोग में जनचौपाल तथा चलित थाना का आयोजन किया गया। जहां ग्राम पड़ियाईन के ग्रामीण श्री संतोष बघेल द्वारा प्राकृतिक आपदा से उनके घर गिरने पर मुआवजा राशि की मांग, ग्रामीणों द्वारा ग्राम में स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक की मांग, नवीन किसान पुस्तिका की मांग, वृद्धावस्था पेंशन, अभिलेख दुरूस्ती, नामांतरण, धान खरीदी केन्द्र, पेंशन, किसान सम्मान निधी और जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। तहसीलदार श्री पाण्डेय द्वारा कई समस्याओं का मौके पर निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई। इसी तरह उन्होंने मौके पर निराकरण नहीं होने वाले शेष प्रकरणों को जांच उपरांत निराकरण करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से खेती किसानी के संबंध में चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा लोगों को नशामुक्ति के संबंध में समझाईश दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री वेद कुमार सोनकर भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत सुरक्षा अधिकारियों को CPR और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया
‘ रायपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूकता और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में में […]
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनाः जिले के एक हजार 46 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन
अम्बिकापुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ लागू करने की घोषणा किया है। वन विभाग योजना को लागू करने की तैयारी में जुट गया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 1 हजार 46 हितग्राहियों […]
नगरपालिका आम निर्वाचन 2025
नगरपालिकाओं के आम एवं उप निर्वाचन 2025 हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषितअम्बिकापुर फरवरी 2025/sns/ नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में […]