मुंगेली ,जून 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नगरीय निकाय और निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके काम-काज की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रीन हाउस बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में सड़कों में गडढे हो जाते हैं, जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना होती है। इस हेतु उन्होंने समस्त सड़कों का मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एडीबी सहित नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व बिक्री आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी टंकी का निर्माण किया गया है। लेकिन पानी टंकी की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवाल का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके फलस्वरूप पानी टंकी में असामाजिक तत्वों द्वारा पानी टंकी के ऊपर चढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने पानी टंकी की सुरक्षा के लिए बाउण्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित नगरीय निकाय और निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
उम्दा प्रदर्शन कर संवारें अपना भविष्य और रोशन करें अपने क्षेत्र का नाम- डॉ प्रीतम राम
राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा का हुआ रंगारंग शुभारंभ675 से भी अधिक खिलाड़ी 6 विधाओं में दिखाएंगे जौहर अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 को स्थानीय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रागंण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा […]
कोविड से निपटने माइक्रो प्लानिंग कर हर दिन समीक्षा के बाद रिपोर्टिंग करें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी-कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा
धमतरी / जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ज़िले में ज़रूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए किसी भी सूरत में सार्वजनिक स्थानों में बिना मास्क के कोई ना रहे यह सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस और नगरीय निकायों के अमले को […]
उद्योग मंत्री श्री लखमा ने तीन नवीन धान केंद्रों का किया शुभारंभ
रायपुर, दिसम्बर 2021/ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम कुंदनपाल, कांजीपानी और बिरसठपाल में नवीन धान केंद्रों का शुभारंभ किया। वर्षों पुरानी मांग पूरा होने पर किसानों में खासा उत्साह है। समीप में धान विक्रय केंद्र खुलने से किसानों को काफी सुविधा हो गई है। इससे पहले उन्हें […]