अम्बिकापुर 8 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु गांवो में विद्युत जन समस्या समाधान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल 2022 को वितरण केन्द्र अम्बिकापुर ग्रामीण के ग्राम केशवपुर, वितरण केन्द्र उदयपुर के ग्राम लक्ष्मणगढ़, वितरण केन्द्र मैनपाट के ग्राम राजापुर, वितरण केन्द्र लुण्ड्रा धौरपुर के ग्राम रघुनाथपुर, वितरण केन्द्र बतौली के ग्राम सरस्वतीपुर ,वितरण केन्द्र लखनपुर के ग्राम चांदों एवं मैनपाट के ग्राम पेटला में जन समस्या समाधान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 73 ग्राम के लोग शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय मूलभूत एवं संख्यात्मक विकास परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक संपन्न
दुर्ग, 11 सितंबर 2024/sns/- बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर जिला स्तरीय मूलभूत एवं संख्यात्मक विकास परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग द्वारा निर्धारित विभिन्न छह एजेंडांे पर चर्चा उपरान्त […]
सहायिका के पदों पर दावा-आपत्ति 26 जुलाई तक
मुंगेली 13 जुलाई 2024/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 02 अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के पदों पर 26 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि सहायिकाओं के पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की मूल्यांकन सूची जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना […]
सियान जतन क्लिनिक में आज 2129 बुजुर्गों का हुआ निःशुल्क इलाज
रायपुर, मई 2022/ प्रदेश के दो आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के चिकित्सालय, पांच जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 15 जिला अस्पतालों में संचालित आयुष विंग और 4 पॉलीक्लिनिक इस तरह कुल 48 आयुर्वेदिक केंद्रों में आज सियान जतन क्लिनिक का आयोजन किया गया। इन क्लिनिकों में 60 वर्ष से अधिक आयु के 2 हजार 129 […]