राजनांदगांव मार्च 2022। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव का चयन किया गया है। राजनांदगांव जिले के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश में राजनांदगांव की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले से हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। राज्य शासन के प्रयासों से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेलो इंडिया हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलो इंडिया योजना के तहत राजनांदगांव को हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के लिए चयन होने पर खिलाडिय़ों को बधाई दी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी एवँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय राजनेता श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 01 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी एवँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंतकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के […]
आरबीआई से सरिया में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने का मिला लाइसेंस सरिया में अपेक्स बैंक की शाखा खुलने से किसानों की सहूलियत में बढ़ोत्तरी होगी जिले के सुदूर गांवों तक बिछा है बैंकों का नेटवर्क
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जुलाई 2024/sns/- अपेक्स बैंक की ध्येय वाक्य ‘‘सहकार में समृद्धि’’ को आगे बढ़ाते हुए आगामी दिनों में जिले के सरिया में अपेक्स बैंक की शाखा खोली जाएगी। इससे किसानों की सहूलियत में बढ़ोत्तरी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक की रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) को सरिया में […]