राजनांदगांव मार्च 2022। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव का चयन किया गया है। राजनांदगांव जिले के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश में राजनांदगांव की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले से हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। राज्य शासन के प्रयासों से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेलो इंडिया हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलो इंडिया योजना के तहत राजनांदगांव को हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के लिए चयन होने पर खिलाडिय़ों को बधाई दी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति,सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की दी सहमति
ब्रेकिंग न्यूज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की दी सहमति मुख्यमंत्री ने आज ही केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को लिखा था पत्र राज्य हित में उसना चावल लिए जाने का किया था आग्रह भारत […]
132 लीटर अवैध देशी-विदेशी मदिरा जप्त
आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रायपुर, 05 जनवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार राज्य में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापमार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा और कांकेर जिले में कुल 132.4 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब जप्त करने की कार्रवाई की […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा
बिलासपुर, 22 फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री बघेल इस अवसर पर 313 करोड़ रूपये के 388 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर एवं एसपी पारूल माथुर ने संयुक्त रूप से आज शहर में मुख्यमंत्री के […]