मुंगेली 13 जनवरी 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के हेतु विशेष अभियान का संचालन 15 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 15 फरवरी 2022 तक चलेगा। इस अभियान के तहत् मत्स्य पालन विभाग को 1000 मत्स्य पालक किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी को जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्रीमती चंद्रवंशी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मछली पालन हेतु मत्स्य कृषकों को मछली के लिए चारा,दाना,दवाई आदि निःशुल्क दी जाएगी । इस हेतु उन्हांेने आयोजित शिविर में मत्स्य पालक कृषकों को केसीसी हेतु राशनकार्ड,वोटर आईडी,बैंक पासबुक की छायाप्रति,पासपोर्ट साईज की दो फोटो और तालाब अथवा डबरी का राजस्व दस्तावेज जमा करने का आग्रह किया है। ताकि मत्स्य कृषकों को अधिक से अधिक केसीसी कार्ड जारी किया जा सकें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने कहा- दीवाली के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना की राशि दी गई।
भेंट-मुलाकात : ग्राम सेमरा मुख्यमंत्री ने कहा- दीवाली के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना की राशि दी गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
केंद्र सरकार की योजनाओं से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित जांजगीर-चांपा, जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंच रही है और प्रधानमंत्री आवास […]
विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव में 350 प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में दी प्रस्तुति, विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
रायगढ़ / दिसम्बर 2021/ विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर रोड में किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रायगढ़ श्री सागर सिंह राज एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.धृतलहरे ने विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।यह आयोजन जनपद पंचायत […]