मुंगेली 13 जनवरी 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के हेतु विशेष अभियान का संचालन 15 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 15 फरवरी 2022 तक चलेगा। इस अभियान के तहत् मत्स्य पालन विभाग को 1000 मत्स्य पालक किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी को जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्रीमती चंद्रवंशी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत मछली पालन हेतु मत्स्य कृषकों को मछली के लिए चारा,दाना,दवाई आदि निःशुल्क दी जाएगी । इस हेतु उन्हांेने आयोजित शिविर में मत्स्य पालक कृषकों को केसीसी हेतु राशनकार्ड,वोटर आईडी,बैंक पासबुक की छायाप्रति,पासपोर्ट साईज की दो फोटो और तालाब अथवा डबरी का राजस्व दस्तावेज जमा करने का आग्रह किया है। ताकि मत्स्य कृषकों को अधिक से अधिक केसीसी कार्ड जारी किया जा सकें।
संबंधित खबरें
बाएं हाथ में स्वीप, दाएं हाथ में क्रिएटिविटी की मेंहदी रचाकर जीतें आकर्षक पुरस्कार
स्वीप के तहत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन 16 सेबिलासपुर, 15 सितम्बर 2023/आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हरितालिका तीज पर्व को ध्यान मंे रखते हुए मतदाता जागरूकता के […]
देश के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर अब उपलब्ध होंगे छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद
छत्तीसगढ़ के जंगलों की प्राकृतिक शुद्धता की पूरे देश में बिखरेगी छटा स्व-सहायता समूह की महिलाओं की समृद्धि के लिए तीन सरकारी संस्थाओं का एमओयू रायपुर, 5 अगस्त 2023/यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब वनवासियों के सतत् विकास, आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन सरकारी संस्थान साथ आए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य […]
कुम्हारी नगर पालिका सभाकक्ष को देखकर मुख्यमंत्री बोले- मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे
नगर पालिका भवन के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने की निर्माण कार्य की तारीफ, कहा ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में पहली बार देखा रायपुर, 20 जुलाई 2022/कुम्हारी नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जब इसका सभाकक्ष देखा तो इसकी बनावट की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी […]