बीजापुर, 30 मार्च 2026/sns/-केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर में नए सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहिली से पांचवीं तक प्रवेश प्रारंभ हो गया है।
कक्षा प्रथम में 80 सीटो पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। एवं कक्षा दूसरी से पांचवीं तक प्रवेश (प्रत्येक कक्षा में 40 सीट) हेतु विद्यालय में आकर ऑफलाइन पंजीयन करना होगा।
पंजीयन शुरू
20 मार्च 2026, प्रातः 10 बजे से
पंजीयन की अंतिम तिथि -02 अप्रैल 2026, दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित है।
अभी अभिभावकों के पास अपने पाल्य/पाल्या को एक अच्छे विद्यालय में पढ़ाने का सुनहरा अवसर।
इच्छुक अभिभावक समय पर प्रवेश हेतु पंजीयन करवा सकते है।

