रायगढ़, 30 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायतों में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत विकास खंड परियोजना प्रबंधक के 4 पद एवं क्षेत्रीय समन्वयक के 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन 7 अप्रैल 2026 को शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ (छ.ग.) पिन नंबर 496001 के नाम से पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों की संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://raigarh.gov.in पद पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले में मनाया गया पीएम किसान दिवस
राजनांदगांव, 02 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। यह दिन जिले में पीएम किसान दिवस के रूप […]
प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी-श्री डेका
रायपुर, 23 अगस्त 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि जलवायु परिवर्तन 21 वीं सदीं की सभ्यता की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य है। जब हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। श्री डेका आज शनिवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई […]
जनकल्याणकारी निर्णयों से वनवासियों की आय में हो रही बढ़ोत्तरी: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
रायपुर, 17 सितम्बर 2025/sns/- वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में वनोपज राजकीय व्यापार अन्तर्विभागीय समिति(आईडीसी)की 309वीं बैठक नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन के हॉल में सम्पन्न हुई। वनोपज राजकीय व्यापार अन्तर्विभागीय समिति (आईडीसी) की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बैठक में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों […]

