सुकमा, 27 मार्च 2026/sns/-जिले में 24 मार्च 2026 को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण आहार भी प्रदान किया गया।
शाम को कलेक्टर श्री अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ.एम.आर.कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, लेप्रा सोसायटी प्रतिनिधि एवं विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

