छत्तीसगढ़

जनभागीदारी से टीबी पर प्रहार बीजापुर में 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

बीजापुर, 26 मार्च 2026/sns/-विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति बीजापुर द्वारा  ‘Yes! We Can End TB, Led by Bharat, Powered by Janbhagidari’ थीम के साथ 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निश्चय वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री संबित मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे नगर पालिका परिषद बीजापुर के उपाध्यक्ष श्री भुवन सिंह चौहान सहित सरपंच श्रीमती नीता शाह, पार्षद श्रीमती बसंती निंगम एवं सुश्री स्वर्णरेखा सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें जिला क्षय अधिकारी डॉ. आदित्य साहू एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वर्ष 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 29 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित करते हुए गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं  CHO, MT, RHO आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 12 टीबी मरीजों को पोषण आहार भी वितरित किया जिससे उनके स्वास्थ्य सुधार में सहायता मिल सके। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रमाकांत पुनेठा STLS  द्वारा किया गया। यह अभियान न केवल टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *