सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 मार्च 2026/SNS/- नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ के सभी रजिस्ट्री ऑफिस शनिवार 28 मार्च, रविवार 29 मार्च तथा मंगलवार (महावीर जयंती) 31 मार्च को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। इन तिथियों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य सभी संबंधित सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।शासन के इस निर्णय का उद्देश्य नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे अपने लंबित पंजीयन कार्यों को समय पर पूरा कर सकें। विशेष रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनज़र इन दिनों में पंजीयन कार्यों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
महापौर, पूर्व सांसद और कलेक्टर ने शहर के प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव, 09 मार्च 2026/sns/-शहर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव शहर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय-सीमा में […]
युक्तियुक्तकरण से विद्यालय को मिले दो-दो शिक्षक बच्चों के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान
बिलासपुर, 11 अगस्त 2025/sns/- विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी जहां पर कभी तीन शिक्षक हुआ करते थे लेकिन प्रधान पाठक पदोन्नति में दो शिक्षिकाएं प्रधान पाठक पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय चली गई और एक शिक्षक वहीं पर प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हो गए। प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हुए […]

