छत्तीसगढ़

प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय

बलौदाबाजार, 25 मार्च 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार को प्रदेश के 4 लाख 95 हज़ार 965 भूमिहीन हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख रुपए की सौगात दी। उन्होंने बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राशि अंतरण समारोह में डीबीटी से सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय का का पारम्परिक खुम्हरी पहना कर स्वागत किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में सीधे 10 हज़ार रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की गई इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल है।
बलौदाबाजार – भाटापारा जिला अंतर्गत कुल 23568 हितग्राहियों के खाते में 23 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की राशि अंतरित हुईं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार की ऐतिहासिक और धार्मिक धरा को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने प्रतिबद्ध है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना इसी क्रम में फलिभुत हुआ है। इस योजना के तहत ऐसे कृषि भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए मिल रहा है जो अन्य किसानों के यहां मजदूरी कर रहे हैं। हमने पिछले साल भी इस योजना के तहत राशि अंतरित किया था और उस राशि का बहुत अच्छा सदुपयोग हितग्राहियो ने किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वायदे को पूरा किया है। इसमें प्रमुख रूप से 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना,प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी आदि शामिल है। हमने इस वर्ष धान की अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त अंतरित किया है ताकि किसान ख़ुशी के साथ होली मना सकें।हमारी सरकार ने दो साल में 10 हजार 500 करोड़ के सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृत किया है ताकि अधिक से अधिक किसानों के खेत तक पानी पहुंच सके।सुरभि गोधाम योजना के तहत हर जिले में 10 -10 गोधाम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें मवेशियों के लिये चारा पानी, आश्रय,चरवाहा, चिकित्सक की व्यवस्था रहेगी। इससे सड़क पर पशुओं का विचरण रुकेगी और दुर्घटना में कमी आएगी।कोरोना काल में बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये मुख्यमंत्री बिजली बिल बकाया भुगतान समाधान योजना शुरू किया गया है। एप्प के माध्यम से पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ ले सकते है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश से नक्सलवाद जल्द समाप्त होग़ा।बस्तर से नक्सलवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। इस माह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और बस्तर में विकास की गंगा बहेगी।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्य्मंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की सभी गारंटी पूरी की है। मोदी की सभी गारंटी पूरा करने वाला
हिंदुस्तान में एक मात्र हमारा प्रदेश है।हमारी सरकार योजनाओं की राशि सीधे हितग्राही के खाते में भेजती है जिससे किसी तरह की कमीशन या भ्रष्टाचार की गुंजाईश नहीं रहती। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया स्वयं एक आदिवासी और गांव के गरीब परिवार से आते है जो गरीबों के दुःख दर्द को समझते हैं। वे स्वयं गरीबों से मिलते है और उनकी समस्या दूर करते हैं। बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में विकास के ऐतिहासिक काम हो रहे है। पुल- पुलिया, सड़क सहित कई अधोसंरचना का निर्माण तेजी से जारी है।

सामग्री एवं चेक वितरण – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 60 हितग्राहियो को विभिन्न योजना अंतर्गत सामग्री एवं का चेक वितरित किया । इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 13 समूहों को 15 लाख रुपए का चेक,मछली पालन विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को महाजाल व आइस बॉक्स,10 हितग्राहयों को स्वामित्व कार्ड, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 27 युवाओं को नियुक्ति पत्र,कृषि विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को स्प्रेयर पम्प एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल शामिल हैं।

इस अवसर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कमिश्नर श्री महादेव कावरे,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन,अश्विनी शर्मा पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, श्री प्रमोद शर्मा,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, संयुक्त सचिव राजस्व श्री अरविन्द एक्का, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, डीएफओ श्री गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *