अम्बिकापुर, 25 मार्च 2026/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत मानव संसाधन (सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पद) के लिए संचालित की जा रही है। आज आयोजित लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में कुल 150 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पदवार उपस्थिति के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेतु 94, टी.बी.एच.व्ही. हेतु 08, एम.पी.डब्ल्यू. हेतु 18, चतुर्थ वर्ग हेतु 12, कुक कम केयर टेकर हेतु 06, अटेण्डेन्ट हेतु 06 तथा क्लिनर पद हेतु 06 परीक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आगामी सूचनाएं जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
जेवस व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा
बिलासपुर, 24 नवम्बर 2025/sns/-जिले के बेलगहना तहसील के केंदाडांड गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम केंदाडांड में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि केंदाडांड गांव में भू-अर्जन से 2.63 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका […]
परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई
अम्बिकापुर, 22 जुलाई 2025/sns/- पारम्परिक कृषि के बदले आज किसान अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से बागवानी खेती किसानों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो रही है। जिले के कई किसान फूलों की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।इन्हीं में से एक सरगुजा जिले के […]
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुंगेली, 31 जुलाई 2025/sns/- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विषय पर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं […]


