राजनांदगांव, 25 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक बड़ी उम्मीदों के साथ जनदर्शन में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, उनकी शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, नजूल प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्ती सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कुरुषनार में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनेगा अतिरिक्त कक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बालक आश्रम के निरीक्षण के दौरान मौके पर ही दी स्वीकृति
रायपुर, 31 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार स्थित बालक आश्रम पहुंचकर छात्रों से रूबरू हुए आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों की मांग पर यहां अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति प्रदान की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां उचित मूल्य […]
राज्य निर्माण से अब तक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की सिंचाई सुविधाओं में 96 प्रतिशत की हुई वृद्धि, 7976 हेक्टयर बढ़ा सिंचित रकबा
राज्य निर्माण से अब तक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की सिंचाई सुविधाओं में 96 प्रतिशत की हुई वृद्धि, 7976 हेक्टयर बढ़ा सिंचित रकबा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सिंचाई सुविधा में 25 वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विस्तार फसल उत्पादन में वृद्धि से किसानों के जीवन स्तर में आया सकारात्मक परिवर्तन रायपुर, 11 नवंबर 2025/ […]
नगर सैनिक भर्ती परीक्षा दस्तावेज़ सत्यापन 01 से 10 सितम्बर तक
मुंगेली, 21 अगस्त 2025/sns/- नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर द्वारा नगर सैनिक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 01 सितंबर से 10 सितंबर तक जिला सेनानी कार्यालय में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी कार्यालय में उपस्थित होकर मूल दस्तावेज़ों के साथ दो स्वप्रमाणित प्रतियां एवं तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज […]

