राजनांदगांव, 19 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत खनिज विभाग की टीम द्वारा आज डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पेटेश्री, आलाबीरा, जामरी, मुड़पार, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, मुरमुंदा, माटेकटा सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम पेटेश्री निवासी हेमन्त सिन्हा के स्वामित्व की टैक्टर जॉन डियर चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीएलएसजी 063372 ट्रॉली हरा रंग सोल्ड, ग्राम पेटेश्री निवासी कोमल सिन्हा के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर व ट्रॉली लाल रंग सोल्ड एवं ग्राम पेटेश्री निवासी राम बिलास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर हरा रंग चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीसीएसजी 063285 से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना तुमड़ीबोड़ सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है तथा खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
संबंधित खबरें
चिल्पी चेकपोस्ट पर पकड़ी गई अवैध धान की खेप ट्रक से 336 क्विंटल धान जप्त
कवर्धा, 15 दिसंबर 2025/sns/-कबीरधाम जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगातार सख्ती जारी है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर टीमें धान की अवैध आवक की रोकथाम के लिए फील्ड निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में आज बोड़ला विकासखंड में चिल्पी चेक पोस्ट में अवैध धान का परिवहन करते एक बड़ी […]
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्री द्वारिका सोमनाथ और नागेश्वर के लिए आज हुए रवाना
दुर्ग, 06 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत दुर्ग संभाग के 800 तीर्थयात्री आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर के लिए दोपहर 12 बजे रवाना हुए। ट्रेन को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधायक श्री डोमन […]
सुकमा जिले में चिकित्सा सेवाएँ होंगी और मजबूत
सुकमा, 08 दिसंबर 2025/sns/-जिले में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति स्थानीय व्यवस्था के तहत खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से की जा रही है।उसी क्रम में डॉ. मयूर चांदेकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थाेपेडिक) को जिला चिकित्सालय […]

