छत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह के सफल

राजनांदगांव, 19 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि शिशु संरक्षण माह का आयोजन 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 6 माह से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से विटामिन ए एवं आईएफ सिरप पिलायी जाएगी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास, पंचायत तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के समग्र शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए निर्धारित टीकाकरण सत्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर विटामिन ए एवं आईएफ सिरप अवश्य दिलाएं।
शिशु संरक्षण माह के दौरान 5 मंगलवार एवं 5 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 94 हजार 403 बच्चों को आईएफ सिरप तथा 89 हजार 158 बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आंखों की सुरक्षा होती है तथा बाल मृत्यु दर में कमी आती है। इसके साथ ही दस्त, खसरा एवं रतौंधी जैसे रोगों से बचाव होता है और कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिलती है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *