छत्तीसगढ़

लता यादव को मिला अपना पक्का घर

बलौदाबाजार,18 मार्च 2026/sns/-सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विकासखंड कसडोल की ग्राम पंचायत अमोदी में एक और परिवार का पक्का घर बनने का सपना साकार हुआ है। योजना के तहत हितग्राही लता बाई यादव पति श्री पदुम यादव को 1,20,000 एक लाख बीस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। शासन की इस आर्थिक सहायता से हितग्राही परिवार को न केवल पक्का आवास प्राप्त हुआ है बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार आया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र ग्रामीण तक पहुँचाया जाए, जिससे सबके पास अपना घर का संकल्प सिद्ध हो सके। इस उपलब्धि पर हितग्राही परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *