सुकमा, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रट कार्यालय में समय सीमा की बैठक में जिले के समग्र विकास, जनगणना प्रबंधन एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय सुकमा में 28 मार्च एवं 29 मार्च 2026 को मिनी स्टेडियम सुकमा में निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आश्रम-छात्रावास के बच्चों का शत्-प्रतिशत जांच कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री कुमार ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ड्रॉप पैरासिटामोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट, गायनोकोलॉजिस्ट एवं सर्जन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। फील्ड विजिट के दौरान दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता से पालन करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने नियद क्षेत्रों में निर्माणाधीन प्रशासनिक परिसरों का नियमित निरीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में आधार अपडेट कार्य को गति देने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में साइंस पार्क को विकसित करने के लिए रोबोटिक्स लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी, 3डी पेंटिंग एवं साइंस एम्यूजमेंट जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा बैठक में अपार आईडी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शबरी नदी में राफ्टिंग, तेलावर्ती में ट्रैकिंग तथा जगरगुंडा, दोरनापाल एवं किस्टाराम में ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण के निर्देश दिए गए। जगरगुंडा में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति तेज करने को कहा गया। कलेक्टर श्री कुमार ने संपूर्णता अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लक्ष्य के

